सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें

कभी बनना हो तो बाज़ बनना ,तोता मत बनना क्योकि -तोता बोलता तो बहुत है ,पर ज्यादा ऊँचाई तक उड़ नहीं सकता। और -बाज़ बोलता बहुत कम है ,लेकिन सबसे ऊंचाई पर उड़ता है। बाज इतना तेज़ होता की वो बाकी पक्षियों का राजा कहलाता है। 

हर-हर महादेव! प्रिय पाठकों कैसे हैं आप लोग, 

आशा करते हैं की भोलेनाथजी के आशीर्वाद से आप सभी सकुशल होंगे।

सफल होने के लिए हमें क्याकरना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें

प्रिय पाठकों!आज की ये पोस्ट बहुत महत्वपूर्ण है क्योकिं इस पोस्ट से हर व्यक्ति के लिय एक अच्छी सीख मिलती है कि कैसे हमे धैर्य रखना है, कैसे मुश्किलों का सामना करना है, कैसे हमे इस जीवन खुश रहना है और ये सब हम एक बाज की अच्छी आदतों को अपने जीवन मे उतार कर सीखेंगे ।

जी हाँ! दोस्तों बाज़ एक बहुत ही शक्तिशाली, चतुर, धैर्यपूर्ण व तेज गति से उड़ने वाला एक निडर पक्षी है।तो चलिए बिना देरी किये आज की ये Motivational post को पढ़ते है।Post आपको कैसी लगी ये पढ़ने के बाद जरूर बताएँ।


सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें
सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें

कभी बनना हो तो बाज़ बनना ,तोता मत बनना क्योकि -

तोता बोलता तो बहुत है ,पर ज्यादा ऊँचाई तक उड़ नहीं सकता। और -बाज़ बोलता बहुत कम है ,लेकिन सबसे ऊंचाई पर उड़ता है। बाज इतना तेज़ होता की वो बाकी पक्षियों का राजा कहलाता है। 

प्रिय पाठकों आज हम आपको ऐसे पांच बाते बताएंगे जो की सभी लोगो बाज़ से सीखनी चाहिए। 

इन 5 बातों से बहुत कुछ सिखने को मिलता है। यदि मुनष्य इन बातों पर अम्ल करे तो जीवन की हर मुश्किलों से वो आसानी से बाहर निकल सकता है। 

बाज़ क़ि 5 खूबियां जिससे मनुष्यों को सीख लेनी चाहिए 

तो दोस्तों  वो 5 बाते इस प्रकार है। 

पहली सीख बाज़ का अकेले उड़ना 


सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें
सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें


दोस्तों बाज़ हमेशा अकेले ही उड़ता है और आसमान में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर उड़ता है। बाज़ अकेले उड़ेगा पर कभी भी चिड़ियाँ और अपने से छोटे पक्षी के साथ नहीं उड़ेगा। बाज़ या तो हमेशा बाज़ के साथ उड़ता है या फिर अकेला और किसी के साथ नहीं। 


बाज़ की इस खूबी से हमे ये सिख मिलती है की -जीवनमे हमेशा छोटी सोच वाले लोगो से दूर रहे और  अकेले रहो क्योकि यही वो समय  है जिससे खुद को जानने का असली मौका मिलता है।   

READ MORE-- 6 आदतें जो व्यक्ति को सफल बनाये/सुबह की 6 आदतें जो सफल बनाये

दूसरी सीख  बाज़ का दृष्टि कोण (देखने की शक्ति )


सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें
सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें


दोस्तों बाज़ के देखने की शक्ति बड़ी ही तेज़ ,साफ़ और मजबूत होती है। वो अपने शिकार को 5 किमी दूर से  ही देख लेता है। और जब एक बार उसे अपना लक्ष्य दिख जाता है तो फिर उसके बाद रास्ते में कितनी ही मुश्किलें क्यों न आये वो अपने लक्ष्य को हासिल करके ही छोड़ता है। 

बाज़ की इस खूबी से भी हमे ये सिख मिलती है की अपना VIJION  यानी दृष्टिकोण हमेशा साफ़ रखो फिर चाहे रास्ते में कितनी मुश्किलें क्यों न आ जाये। कभी भी पीछे मत हटो उस बाज़ की तरह। 

तीसरी सीख बाज़ का मरे हुए लोगो को न खाना 


सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें
सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें


दोस्तों बाज़ कभी भी मरे हुए लोगो का शिकार नहीं करता। कभी भी -कभी भी वो मरे हुए लोगो का मांस नहीं खाता। वो हमेशा जिंदा जानवरों आदि को ही खाता है।

और बाज़ की इसी खूबी से हमे ये सीख मिलती है की कभी भी PAST मत जियों। हम सभी लोगों का जो PAST  है वो मर चुका है। कभी भी अपने मरे हुए ,सड़े हुए विचारों पर ध्यान मत दो क्योकि PAST यानी भूतकाल जो बीत गया है ,जो पीछे छूट गया है वो कभी दुबारा लौट कर वापस नहीं आएगा। 

उस  PAST पर   ध्यान न दे । बल्कि आगे आने वाली अपनी FRESH ताज़ी जिंदगी पर ध्यान लगाए। आपकी अपनी PAST की जो पुरानी आदते आपको तंग करती है ,परेशान करती जिस कारण आप खोये -खोये और हताश रहते हो उन आदतों को वहीं रहने दे जहां उसकी जगह है और आपके PAST  की जगह है आपके PAST में। 

उसे वर्तमान में आने न दे क्योकि एकबार अगर आपका PAST आपकी जिंदगी में आ गया तो तुम्हारा पास्ट तुम्हे कभी भी अपने PRESENT में नहीं रहने देगा। 

आपके PAST में आपके साथ कितना ही बुरा क्यों न हुआ हो ,कितना ही अत्याचार क्यों न हुआ हो -वो सब यादे ,वो सब सोच मर चुके है। आप उस बाज़ की तरह बनो जो मरी हुई चीज़ो को नहीं खाता। 

चौथी सीख बाज़ का आंधी तूफान से न डरना 

DON'T BE AFRAID OF EAGLE STORM 


सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें
सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें

दोस्तों जब आंधी तूफ़ान आता है तो बाज़ कभी डरता नहीं है बल्कि और ज्यादा EXCITED हो जाता है। 

जहां  बारिश आने पर बाकी सारे पक्षी छुपकर बैठ जाते है वही उस समय बाज़ को बड़ा मज़ा आता है और वो उन  हवाओं के सहारे और ऊपर तेज़ी से उड़ता है। इतना तेज़ उड़ता है की उड़ते -उड़ते वो बादलो के भी ऊपर उड़  जाता है। 

बाज़ की इस खूबी से भी एक बहुत अच्छी सीख मिलती है की मुसीबतों में भी खुश रहना सीखो। हर  बड़ी चुनौती अपने साथ एक बहुत बड़ा अवसर लेकर आती है। 

तो दोस्तों उस बाज़ की तरह आप भी अपने अवसरों को पहचानों। जिस दिन आपने अपने अवसरों को पहचान लिया ,उस दिन सारी मुश्किलें आपके कदमों के नीचे होंगी और आप मुश्किलों के ऊपर।  

पॉंचवी सीख बाज़ का मुलायम घांस के तिनकों का घोंसला न बनाना 


सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें
सफल होने के लिए हमें क्या करना चाहिए | जीवन में सफल कैसे बनें



READ MORE-- 
कैसे व्यक्तियों के साथ नहीं बैठना चाहिए ? ऐसे पाप जो मनुष्य को नहीं करने चाहिए | अनमोल बातें


दोस्तों !बाज़ कभी भी अपना घोंसला मुलायम घांस के तिनकों से नहीं बनाता। यदि कभी घोंसला बनाते समय गलती से एक तिनका भी हरा भरा लग जाए तो वो उसे भी निकाल फेंकता है।  ताकि बाज़ का जो  बच्चा होता  है ,वो उसमे आराम न महसूस करें। 

बाज़ का मानना है की अगर बच्चा घोंसले में आराम महसूस करने लगा तो वो वहीँ रहना पसंद करेगा पर बाज़ कभी ऐसा होने नहीं देता। बाज़ एक पंछी है और वो  इस बात को बहुत अच्छे से समझता है की -THERE IS NO GROWTH OF COMFORTZONE . 

लेकिन हम तो इंसान है। इंसान होने के बावजूद भी हममे से कई लोग इस बात को समझते ही नहीं। आप जितना ज्यादा आराम महसूस करोगे आपकी जिंदगी उतनी ही ज्यादा मुश्किलों से बीतेगी। 

SO FRIENDS !अभी बहुत समय है। कहते है न जब जागों तभी सवेरा। इसलिए आज से अपनी जिन्दगी एक बाज़ की जिंदगी जैसी बना ले। ताकि जीवन में आने वाली हर परेशानी का सामना हम डटकर कर सकें। 

आशा है दोस्तों आपको हमारी आज की ये पोस्ट अच्छी लगी होगी। आपको क्या लगता है आप इस से सहमत है की हम सभी लोगो को बाज़ के जैसा तेज़ ,समझदार होना चाहिए। आप हमे कमेंट कर अवश्य 

1 Comments

Previous Post Next Post