Koun se bhagwaan jaldi prasann hote hai

 जय श्री गणेशाय नम:



Koun se bhagwaan jaldi prasann hote hai

हम सबके प्यारे भोलेनाथ(भगवान शिव)

हर हर महादेव दोस्तों,भोलेनाथ की कृपा दृष्टि सभी लोगो को प्राप्त हो।दोस्तों आज हम आपसे जिस बारे मे चर्चा करने जा रहे है।वो है इस जगत के स्वामी अपने भोलेनाथ(शिव)।जी हाँ दोस्तों,भोलेनाथ,भगवान शिव जो कि बहुत ही भोले हैं।ये जितनी जल्दी रूठते हैं, तो उतनी ही जल्दी मान (प्रसन्न)भी हो जाते है। 

फिर भी न जाने क्यों लोगों को इन पर भरोसा ही नहीं। जबकि सारे जगत को यहीं चलाते है।लेकिन इसमे लोगो का कोई दोष नही। लोग तो अपनी अपनी इच्छाएं प्रभु के सामने रखते है।और जब इच्छा पूरी नहीं होती तो हताश हो कर भगवान को कोसते है। कहते है कि भगवान कुछ नहीं होते।

Read also-शिव स्वरुप का महातम्य (भाग 1 )

असल में दोस्तों,-ऐसा बिलकुल भी नहीं है। वो तो सबके पिता है, वो सबकी सुनते है ,समझते हैं। लेकिन हम उन्हे कितना समझते है और मह्सूस करते है।

ये सवाल आपको अपने आप से करना है।मेरा आपसे एक सवाल है।अगर आप शादीशुदा हैं तो,आप बताये की जब आपका बच्चा आपसे किसी वस्तु की मांग करे,बहुत ज्यादा जिद करे।और आपको ये बात बहुत अच्छे से पता हो की ये वस्तु बच्चे के  लिये ठीक नहीं है।

इससे  बच्चे को नुकसान हो सकता है।तो  क्या आप वो वस्तु बच्चे को देंगें। यदि आपका जवाब -हाँ ,है तो आप भगवान को बिलकुल नहीं समझ सकते। यदि आपका जवाब -नहीं , है तो आप एक अच्छे माता पिता हैं। क्योंकि आप उसे वह वस्तु बिलकुल नहीं देंगे जो उसके हित की नहीं है।

Koun se bhagwaan jaldi prasann hote hai

दोस्तो जब आप अपने बच्चों को उनके हित की वस्तु नहीं दे सकते, तो भोलेनाथ तो सबके पिता हैं,तो वो अपने बच्चों को गलत वस्तु कैसे दे सकते है। हो सकता है जिस वस्तु की आपने इच्छा की हो वो आपके हित की न हो।उससे आपको कोई नुक्सान होने वाला हो।

इसलिए आपकी इच्छा पूरी न हुई हो और अगर किसी कारण वश भगवान आपकी इच्छा पूरी कर भी देते तो उस समय आप  खुश हो जाते  और जब कुछ समय बाद कुछ गलत हो जाता तो फिर भगवान को ही कोसते,बुरा-भला कहते।मतलब दोनो तरफ़ से भगवान् को ही कोसना और न मानना।

दोस्तों हमारे कहने का मतलब सिर्फ इतना है। की आप यदि भगवान् को सच-मुच् पाना चाहते है तो या अनुभव करना चाहते है। तो, उनके प्रति अपने मन में सच्ची भावना रखकर बस यही कहें की  " हे  भोलेनाथ में आपको हमेशा याद रखूँ "।  चाहे जितनी भी परेशानिया आये सु:ख-दुःख हर स्थति में  मै आपको याद करता  रखूँ "।  

Read also- स्वरुप का माहात्म्य (भाग 2 )

दोस्तों, सुबह से लेकर रात सोने तक हर पल भगवान् का नाम लेते रहे। खाते-पीते , सोते-उठते, काम करते समय , हर स्थति में आप भगवान् का नाम लेते रहे।  बस यही कहे की " हे भोलेनाथ मै आपको हमेशा याद रखूँ  " यदि भूल जाए तो कोई बात नहीं बल्कि आपको पूरे दिन में कभी भी याद आ जाए तभी नाम ले लें। 

आप ऐसा कुछ दिन करके देखो वो भी सच्चे मन से , आप देखेंगे ,आपके जीवन में कुछ बदलाव आया है। आपके जो रुके हुए काम है, वो धीरे - धीरे पूरे होने लगेंगे। बस ये ध्यान रखे की प्रभु पर से कभी विश्वाश न टूटे चाहे आपका काम न भी हो , तो भी बिना फल की इच्छा किये अपना हर काम करते रहे। आप अपने जीवन में बदलाव देखेंगे । 

दोस्तों एक आम इंसान में वो ताकत होती है। जोकि बड़े बड़े महा पुरुषो में भी नहीं होती।कई बार बड़े-बड़े महात्मा, साधु , को भी वो दर्शन नहीं होते जो  एक आम इंसान सच्चे मन से पुकारकर प्रभु को पा लेता है। उनके दर्शन कर लेता हैं, इसलिए जीवन में कभी भी अपने को कमजोर नहीं समझना चाहिये।

कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग ये समझते हैं कि वो इस लायक नहीं की भगवान का नाम ले, क्योंकि उन्होंने जीवन में बहुत सी गलतियां कि है ,झूठ बोले हैं।तो उनलोगों से हमारा यहीं कहना है की वो इस बात को मन से बिल्कुल निकाल दे।

क्योंकि धरती पर ऐसा कोई भी  मनुष्य नहीं जिसने कभी कोई गलती न की हो या झूठ न बोले हो।यदि ऐसा होता तो उसका जन्म धरती पर नहीं होता,क्योंकि धरती पर जन्म ही इसलिए हुआ है कि वह अपने कर्मो का फल भोग सकें,अपने जन्म को सार्थक बना सके,ठीक कर सके।

लेकिन धरती पर जन्म लेने के बाद मोह-माया में फंस कर अपने पथ से भटक जाता हैं।अपने ईश्वर को भूल जाता हैं ।

जीवन में कभी ऐसी गल्तियां न हो।भगवान् की कृपा दृष्टि उन पर बनी रहे।इसके लिए उन्हे हर पल भगवान का नाम लेना चाहिए। क्या फर्क पड़ेगा यदि आप अपनी दिनचर्या में ये एक काम और जोड़ दें तो। फिर कौन सा इस काम के लिए आपको कोई समय निकलना हैं।  

पूरे दिन हर काम करते हुए बस यही कहना है कि- हे भोलेनाथ,मैं आपको हमेशा-हमेशा याद रखूं।कभी आपको न भूलूँ।आप ऐसा एक बार करके तो देखो आपके जीवन में जरुर फर्क पड़ेगा।सच्चे दिल से की -हे भोलेनाथ, मैं आपको हमेशा-हमेशा याद रखूं।आपको कभी न भूलूँ।

इसी के साथ आपके जीवन की मंगल कामना करते हुए हम अपनी बात को समाप्त करते हैं।आप हमारी बात से कितना सहमत है। आपको पढ़ कर कैसा लगा।अपनी बात हमसे शेयर करें।

भोलेनाथ आपके जीवन की रक्षा करें।

प्रभु का आशीर्वाद आपको हमेशा प्राप्त हो।

प्रिय पाठकों!आशा करते हैं कि आपको पोस्ट पसंद आई होगी।इसी के साथ हम अपनी वाणी को विराम देते है और भगवान भोलनाथ से प्रार्थना करते है की वो आपके जीवन को मंगलमय बनाये और आपके मन को शुद्ध रखे, बुरे विचारो को मन में न आने दे। विश्वज्ञान में अगली पोस्ट के साथ फिर मुलाकात होगी।तब तक के लिए हर- हर महादेव ।

धन्यवाद 

Previous Post Next Post